फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिवाली के बाद चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

दिवाली के बाद चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
- जीडीए ने जरुरतमंदों की परेशानी को देखते हुए लिया निर्णय माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  इंदिरापुरम में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान अब दिवाली पर्व के बाद चलाया जाएगा। जीडीए ने जरुरतमंद लोगों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं मंगलवार को अहिंसाखंड में चलने वाला अभियान भी अधिकारियों की व्यस्तता के चलते टाल दिया गया। एओए फेडरेशन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की जीडीए से कई बार मांग की थी। 
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर जरुरतमंद लोग अपना परिवार का गुजारा करने के लिए कम जगह में अस्थाई दुकान लगा लेते हैं। जबकि उससे आस-पास सोसायटी के लोगों को भी सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि राहत देने के बाद यदि इंदिरापुरम की सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभियान को दिवाली के बाद चलाकर प्रमुख चौराहे और तिराहे को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
--------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed