फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खराब पड़े प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड की सुध लेगा विभाग

खराब पड़े प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड की सुध लेगा विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
खराब पड़े प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड की सुध लेगा विभाग :
विज्ञापन
जिले में वायु प्रदूषण का मानक मापने वाले डिस्प्ले बोर्ड के खराब होने के बाद पीसीबी ने इन्हें ठीक करने का निर्णय लिया है। बताया कि जिले में आठ स्थानों पर प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए हैं। जिनमें से करीब 4 जगह के बोर्ड खराब हैं। इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन और दुहाई पर लगे बोर्ड दुरुस्त कराने के लिए दिए हुए हैं। जबकि हापुड़ रोड पर जिला मुख्यालय के सामने और डाबर तिराहे पर लगे बोर्ड बंद होने की जानकारी है। इन सभी को जल्द ठीक करा कर चालू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी बोर्ड खराब होने की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है।
-- औद्योगिक इकाई से काला धुआं निकलने का वीडियो वायरल :  सोशल मीडिया पर एक औद्योगिक इकाई के चिमनी से काला धुआं निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री का बताया जा रहा है। फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  बोर्ड अधिकारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed