{"_id":"5fa94b928ebc3eefa7773cce","slug":"ghaziabad1604930450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन बापूधाम जल्द बनेगा आठ मंजिला प्राधिकरण मुख्यालय","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मधुबन बापूधाम जल्द बनेगा आठ मंजिला प्राधिकरण मुख्यालय
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः प्राधिकरण कार्यालय के निर्माण के लिए जीडीए ने निविदाएं आमंत्रित की, पांच एकड़ भूमि पर विकसित होगा आठ मंजिला मुख्यालय
विज्ञापन
- ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा भवन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम में अपना मुख्यालय बनाने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए जीडीए की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई है। पांच एकड़ में आठ मंजिला मुख्यालय भवन को ग्रीन बिल्डिंग के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण मुख्यालय का बिल्ट अपर एरिया 2 लाख वर्ग फीट होगा।
प्राधिकरण मुख्यालय की ग्रीन बिल्डिंग में आने वाले लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था, पार्किंग, जलपान गृह आदि का प्रावधान होगा। प्राधिकरण की कार्यशैली को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास प्राधिकरण मुख्यालय के पास ही विकसित किए जाएंगे। मधुबन बापूधाम योजना में आवंटन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस थाना स्थापित किया गया है। जिसका संचालन जल्द शुरू हो जाएगा।
मधुबन बापूधाम योजना में प्राधिकरण मुख्यालय के पास ही आरडीसी की तर्ज पर डिस्टिक सेंटर विकसित किया जाएगा। यह डिस्ट्रिक्ट सेंटर पूरी तरह से व्हीकल फ्री जोन होगा। इसके अलावा प्राधिकरण में आवासीय योजनाओं के साथ व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग और नर्सिंग होम के भूखंड उपलब्ध हैं। मेरठ रोड से सटे पॉकेट में औद्योगिक भूखंडों के साथ पुलिस स्टेशन और टेलीफोन एक्सचेंज को जगह दी गई है। योजना को सीधे दिल्ली मेरठ हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण मुख्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------