फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाथरस कांड में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर की कॉपी कोर्ट में पेश

हाथरस कांड में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर की कॉपी कोर्ट में पेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन
हाथरस कांड में एक आरोपी के खिलाफ एफ आई आर की कॉपी कोर्ट में पेश - रविवार को सीबीआई ने हाथरस के चंदपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हाथरस कांड में सीबीआई ने दर्ज की गई एफ आई आर की कॉपी सीबीआई जुडिशियल मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह की कोर्ट में पेश कर दिया। सीबीआई ने गांव के ही एक आरोपी संदीप कुमार सिंह के खिलाफ हाथरस के चंदपा थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
घटनाक्रम में मृतका के भाई ने बताया कि 14 सितंबर को उसकी बहन घास काटने गई थी। बगल में उसकी मां भी घास काट रही थी। थोड़ी दूर पर बाजरे के खेत में संदीप पुत्र गुड्डू ने जान से मारने की नियत से बहन का गला दबा दिया और मारने की कोशिश की। जब बहन चिल्लाई तो मां ने आवाज दी कि मैं आ रही हूं। इस पर संदीप उसे छोड़ कर भाग गया। घटना 14 सितंबर की सुबह 9:30 बजे की है। सीबीआई ने एफ आई आर में जान से मारने का प्रयास धारा 307, सामूहिक दुष्कर्म 376(d ), हत्या 302, तीन और एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई की डिप्टी एसपी सीमा पाहूजा ने एफआईआर अदालत में पेश करने के बाद एक टीम को हाथरस रवाना कर दिया। जल्द ही अदालत में कार्रवाई शुरू होगी। हालांकि मंगलवार को पीड़ित परिजन लखनऊ हाईकोर्ट गए थे। टीम बुधवार से साक्ष्य जुटाना शुरू करेगी। जल्द ही आरोपियों से जेल में सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इसके बाद आरोपियों के नाम बढ़ाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed