फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टीएचए में इस बार 12 जगह होगी दुर्गा पूजा

टीएचए में इस बार 12 जगह होगी दुर्गा पूजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
टीएचए में इस बार 12 जगह होगी दुर्गा पूजा
विज्ञापन
- बुधवार से मिलनी शुरू होगी पूजा की अनुमति - सोमवार को एडीएम सिटी से पूजा समिति पदाधिकारियों ने की मुलाकात - सौ लोगों की मौजूदगी से हो सकेगा आयोजन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के साथ ही जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सोमवार को समिति पदाधिकारियों के साथ हुई भेंट वार्ता में एडीएम सिटी ने समिति पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि बुधवार से लिखित अनुमति मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी विश्वास दिलाया गया कि समितियों को आयोजन की अनुमति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए लोगों को एनओसी दी जाएगी।
एडीएम सिटी से मुलाकात करने के बाद समिति के मीडिया प्रभारी मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन बुधवार से पूजा की अनुमति देगा। इस बार टीएचए में कुल 12 जगहों पर दुर्गा पूजा की तैयारी की गई है। इसे पूर्व के वर्षों में हालांकि 16 से 20 जगहों पर पूजा हुआ करती थी। मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि एडीएम सिटी ने स्पष्ट किया कि सौ लोगों की मौजूदगी और सोशल  डिस्टेंसिंग के साथ आयोजन को कराया जा सकेगा। आयोजनों पर जिला प्रशासन की भी निगरानी होगी। इसके साथ ही समिति पदाधिकारियों को आयोजन स्थल पर तापमान मापक के साथ ही ऑक्सीमीटर भी रखना होगा। वहीं स्थल पर केवल पूजा के लिए मंच होगा और विधि विधान से पूजा की जाएगी। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed