फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना जांच के लिए तीन नए बूथ शुरू

कोरोना जांच के लिए तीन नए बूथ शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए तीन नए बूथ शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना जांच के लिए तीन नए सैंपल भूत शुरू किए गए हैं । संजयनगर, कमला नेहरूनगर और इंदिरापुरम बूथ शुरू किए गए हैं। सोमवार को कमला नेहरू नगर स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी पर नई बूथ की शुरुआत की गई। जिले में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच आनिवार्य है। इसके लिए लोगों की सुविधा के लिए  डासना, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के स्वास्थ्य केंद्र, एमएमजी अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल राजेंद्र नगर, विजयनगर, खोड़ा, वैशाली भोजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल बूथ की व्यवस्था की गई। अभी तक जिले में 10 सैंपल बूथ और तीन मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि कमला नेहरूनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल के सामने बूथ, इंदिरापुरम और संजयनगर में मोबाइल वैन का लगाई जाएगी। मोबाइल वैन क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध लोगों की दोपहर दो बजे तक जांच करेंगी। डीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सोसायटी, कार्यालय और फैक्टरी में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
--- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed