{"_id":"5f834f2f8ebc3ea965637733","slug":"ghaziabad1602441007","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के अगले दिन जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी के अगले दिन जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना छेत्र के एक गांव में लुटेरी दुल्हन शादी के एक दिन बाद परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।पीडि़त ने बिचौलिए के खिलाफ थाने में नामज़द तहरीर दी है।घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
बता दे कि एक गांव निवासी युवक की शादी स्याना कोतवाली छेत्र के एक गाँव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने पश्चिमी बंगाल की एक युवती के साथ शादी तय कराई थी।बताया जाता है कि शादी करने के युवती के परिजनों ने दूल्हे पक्ष से 25 हज़ार रुपये लिये थे।तीन दिन पूर्व लड़की पक्ष गांव आ गया और दोनो की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी करा दी।शादी के एक दिन बाद लुटेरी दुल्हन ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया।जिसके बाद सभी बेहोश हो गए।रात में मौका पाकर दुल्हन जेवरात एकत्रित करके फरार हो गयी।सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नही चल सका।बाद में बिचौलिए को मामले की जानकारी दी तो उसने साफ इंकार कर दिया।पीडि़त ने अब पुलिस से गुहार लगाई है।इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।बिचौलिए को पूछताछ के लिये बुलाया गया है।
विज्ञापन