{"_id":"5f834f0b8ebc3e9b85057073","slug":"ghaziabad1602440971","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रेमजाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। पीड़िता को उसके प्रेमी ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण किया और फिर अलीगढ़ में एक युवक को बेच दिया। आरोपी खरीददार युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही न्यायालय में भी उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी गत दो सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामला भी दर्ज करा दिया था। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि नगर निवासी अबुल नाम के युवक ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है। जिसके बाद पुलिस ने अबुल को उठाया और उसकी निशानदेही पर किशोरी को अलीगढ़ से बरामद कर लिया। साथ ही किशोरी के साथ मिले चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पुलिस ने किशोरी के धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों अबुुल ने उसे प्रेमजाल में फंंसाया था। बीते दिनों आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे अलीगढ़ निवासी युवक खुर्रम को बेच दिया था। इसके बाद आरोपी खुर्रम ने जहानाबाद के एक स्थान पर उसे रखा। यहां पर खुर्रम और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस अब जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रही है। साथ ही बयानों के आधार पर मामले में सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा।
कोट
किशोरी के धारा 161 के तहत बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान बेहद गोपनीय होते हैं। इसलिए सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। सोमवार को धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धारा बढाई जाएगी। - अखिलेश त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन