{"_id":"5f834ea48ebc3e9b935927b1","slug":"ghaziabad1602440868","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का गला दबाकर की गई हत्या की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विवाहिता का गला दबाकर की गई हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों ने मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। मामले में पीडि़ता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वासपुर निवाासी करिश्मा पुत्र हरिओम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी युवक लवकेश पुत्र सुरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। आरोप है कि आए दिन उसके साथ अभद्रता व मारपीट की जाती थी। गत एक अक्तूबर को भी आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। लेकिन, पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे छोड़ा, तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति लवकेश, ससुर सुरेंद्र, ननद एकता, सास, पुष्पा व देवर अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन