फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सेटेलाइट से पराली जलाने की निगरानी

सेटेलाइट से पराली जलाने की निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
 सेटेलाइट से पराली जलाने की निगरानी
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में पराली जलाने की निगरानी सेटेलाइट से की जा रही है। मामले की जानकारी के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला कृषि अधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में पराली जलाने का एक भी मामला नहीं आया है। किसानों को फसलों के अवशेष नष्ट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत स्तर पर टीम गठित की गई है। कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष और धान के पुआल जलाने से रोकने के लिए तहसील स्तर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता में सचल दस्ते का गठन किया जा चुका है। इसमें राजस्व पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फसल अवशेष नष्ट करने के लिए कृषि यंत्रों का वितरण भी किया जा रहा है अब तक साथ किस कृषि यंत्र का वितरण किया जा चुका है फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 6 सहकारी समिति एक गन्ना समिति एवं 2 ग्राम पंचायत समितियों का चयन किया गया है इस परियोजना के लिए चार लाख अग्रिम देने के लिए व्यवस्था की गई है जिला प्रशासन द्वारा 10 हजार डी कंपोजर शासन स्तर से मंगाए जा रहे हैं यह किसानों को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed