फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में गौतमबुद्ध नगर निवासी युवक की मौत

सड़क हादसे में गौतमबुद्ध नगर निवासी युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के मऊखेड़ा फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने गौतमबुद्ध नगर निवासी बाइक सवार युवक दीपक को टक्कर मार दिया। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्तपाल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जनपद गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र के गांव उपरालसी निवासी अमरपाल ने बताया कि उसका बेटा दीपक (26) बुधवार को किसी काम से बुलंदशहर में आया था। काम के चक्कर में वह लेट हो गया। देर रात बाइक से वह गौतमबुद्धनगर लौट रहा था। जब वह बाइक लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के मऊखेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दीपक सड़क पर जा गिरा। दीपक के सिर में अधिक चोट लग गई। जिसके बाद पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दीपक के परिजनों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed