फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दौड़ी फरक्का एक्सप्रेेस

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दौड़ी फरक्का एक्सप्रेेस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर बृहस्पतिवार से फरक्का एक्सप्रेस दौड़ने लगी है। लॉकडाउन के समय से अब तक यह ट्रेन रद्द चल रही थी। ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों का स्टापेज काफी कम होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित खुर्जा जंक्शन से होकर काफी संख्या में ट्रेने गुजरती हैं। लेकिन स्टेशन पर मात्र 12 ट्रेनों का ही स्टज्ञपेज है। लॉकडाउन के बाद टेनों की संख्या काफी कम हो गई। ऐसे में इस समय गोमती समेत सिर्फ तीन ट्रेनों का ही स्टपेज जंक्शन पर है। वहीं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी इस समय बंद है। ऐसे में स्थानीय यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है। इसी क्रम में मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पति से शुरू कर दिया गया। यह ट्रेन मालदा टाउन से दिल्ली के लिए चलकर देर रात करीब 2.28 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं रात के समय दिल्ली से चलकर मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस रात करीब 11.17 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी। इधर त्योहारों का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है। ट्रेनों का संचालन कम होने यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत की उम्मीद जगी है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की सूचना मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed