फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी लीगल नोटिस, स्टील कारोबारी समेत दो पर केस

अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी लीगल नोटिस, स्टील कारोबारी समेत दो पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
- अधिवक्ता ने फर्जी मुहर व हस्ताक्षर करने का भी लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में अधिवक्ता के नाम से फर्जी लीगल नोटिस भेजने का मामला सामने आया है। इंदरगढ़ी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने आरोपियों पर उनकी फर्जी मुहर व फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्टील कारोबारी समेत लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।......…...
मसूरी थानाक्षेत्र के गांव इंदरगढ़ी निवासी नरेंद्र कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं और सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनका कहना है कि राजनगर सेक्टर-10 में रहने वाले अजय कुमार गर्ग कविनगर थानाक्षेत्र में बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में तीन स्टील फैक्टरी चलाते हैं। एक फैक्टरी में वह और उनकी पत्नी पार्टनर हैं, दूसरी के प्रोपराइटर वह खुद हैं, जबकि तीसरी फैक्टरी उनका बेटा साझेदारी में चलाता है। आरोप है कि अजय कुमार गर्ग ने लोहा मंडी की एक फर्म के प्रोपराइटर जितेंद्र सोनिक के साथ मिलकर वित्तीय लेन-देन के लिए उनकी बिना जानकारी के लिए उनके नाम का लैटरहेड इस्तेमाल किया। एडवोकेट नरेंद्र सिंह का कहना है कि रअजय कुमार और जितेंद्र सोनिक ने उनके लैटरहेड, स्टांप का इस्तेमाल किया साथ ही उनके फर्जी हस्ताक्षक कर धन वसूली के लिए लीगल नोटिस भेजे। इन दोनों के द्वारा फर्जी लीगल नोटिस स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे गये थे। वापस उनके पास रिप्लाई आने पर उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर कविनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed