{"_id":"5f7f10858ebc3e9bf00e07e0","slug":"ghaziabad1602162821","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लैब से हो रही कोविड की जांच, नहीं दे रहे आंकड़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फर्जी लैब से हो रही कोविड की जांच, नहीं दे रहे आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी लैब से हो रही कोविड की जांच, नहीं दे रहे आंकड़ा
विज्ञापन
- सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों को जारी किया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना जांच के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्राइवेट लैब ऐसी लैब से जांच करा रहे हैं, जिनकी कोई मान्यता नहीं है। यही नहीं लैब में जांच कराने के बाद रिपोर्ट भी नहीं दे रहे हैं। सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी कर रजिस्टर्ड लैब से जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी जारी की है कि निर्देश का पालन न करने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ एपेडमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मार्च माह में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद उनके उपचार की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की गई थी। मरीजों के सैंपल जांच के लिए नोएडा, मेरठ या दिल्ली लैब में भेजा जाता था। बाद में शासन स्तर से प्राइवेट लैब एवं अस्पतालों को जांच करने एवं इलाज की अनुमति मिली। जिले में दस निजी अस्पताल कोविड मरीजों को उपचार कर रहे है। उपचार के साथ-साथ निजी अस्पतालों व लैब को भी कोरोना जांच की अनुमति दी गई। निजी अस्पतालों व लैब पीपीई किट और सैनिटाइजेशन का खर्च बताकर पैसे अधिक लिए जाते हैं। जिले में कई निजी अस्पताल व लैब द्वारा कोविड जांच कर रहे हैं लेकिन इनमें से कई निजी अस्पताल ऐसे भी हैं बिना पंजीकृृत लैब से कोरोना जांच करा रहे हैं। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि विभिन्न निजी अस्पतालों के भौतिक निरीक्षण के बाद संज्ञान में आया है कि कई निजी अस्पतालों द्वारा उनके यहां आने वाले मरीजों की कोविड जांच या तो स्वयं की जा रही है या फिर ऐसी लैब से कराई जा रही है जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत पंजीकृत ही नहीं है। मरीजों से संबंधित पूर्ण जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जानकारी नहीं मिलने के चलते जिले में कोविड नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की कोविड जांच से संबंधित समस्त सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मरीज की जांच कार्यलय में पंजीकृत लैब से कराई जाए। निर्देशों पर अमल नहीं करने पर निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। वहीं आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार अग्रवाल का कहना है कि सीएमओ कार्यालय से पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम मामले हैं जो बिना पंजीकृत लैब से जांच करा रहे हैं। फिर भी इस संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया जाएगा।
------
आशुतोष यादव
विज्ञापन