{"_id":"5f7f09758ebc3e1a231efffa","slug":"ghaziabad1602161013","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरजे राफेल और तेजस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आकाश में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरजे राफेल और तेजस
विज्ञापन
विजय फॉरमेशन में राफेल के साथ जगुआर लड़ाकू विमान
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः 88वे एयरफोर्स-डे पर वायुसेना ने दिखाई ताकत, राफेल और तेजस रहे समारोह के आकर्षण का केंद्र, आसमान में दिखा रोमांच
विज्ञापन
- एयर शो में 19 हेलीकॉप्टर, 19 फाइटर जेट, सात मालवाहक व विंटेज विमान सहित 56 एयरक्राफ्ट हुए शामिल
- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, अपाचे, चिनूक व ग्लोबमास्टर ने दिखाया दम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 88वे एयरफोर्स-डे समारोह में भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने को। वायुसेना दिवस पर पहली बार फाइटर जेट राफेल ने आकाश में अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया। आकाश में गरज रहे राफेल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, स्वदेशी विमान तेजस ने अपनी शक्ति का एहसास कराया। आकाश में राफेल, तेजस के साथ सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, चिनूक, हरक्यूलिस व ग्लोब मास्टर ने अपना दम दिखाया।
वायुसेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और नेवी चीफ एडमिरल कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। परेड में मौजूद वायु सैनिकों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ तीनों सेना प्रमुख को सलामी दी। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए कई जवानों और अधिकारियों को सम्मानित करने के बाद एयर शो की शुरुआत हुई।
एयर शो का मुख्य आकर्षण फाइटर जेट राफेल रहा। विजय फारमेशन में राफेल और जगुआर विमानों ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही एयर शो का रोमांच दोगुना हो गया। आकाश में राफेल ने पांच बार सीधे और करीब सात बार वर्टिकल उड़ान भरकर अपनी क्षमता को दर्शाया। वहीं स्वदेशी तेजस विमान ने उड़ान भरने के साथ ही समारोह में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आकाश में तेजस विमान ने करीब 25 बार सीधे और वर्टिकल उड़ान भरकर समा बांध दिया। ट्रांसफॉरमेशन फॉरमेशन में राफेल, तेजस और सुखोई-30 विमान की आकाश में जुगलबंदी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
----------------
सूर्य किरण और सारंग ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण विमान के आकाश में हैरतअंगेज करतब देखकर लोग तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके। पहले सूर्य किरण विमानों ने अपनी सुखोई फॉरमेशन, डायमंड फॉरमेशन, डकोटा फॉरमेशन से सभी का दिल जीत लिया। सारंग हेलीकॉप्टर ने कई फॉरमेशन के जरिए आसमान में आकर्षक कलाकृतियां बनाई। वहीं आसमान में सबसे पहले लड़ाकू विमान मिग-29 और मिराज-2000 करतब दिखाए। अत्याधुनिक मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे मंच के सामने से गुजरे। मंच के सामने से गुजरे दो चिनूक हेलिकॉप्टर में से एक ने कंटेनर और दूसरे ने एयरफील्ड गन (तोप) को उठा रखा था। इसके बाद सबसे बड़े मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर ने दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी। विंटेज विमान टाइगर मॉथ और हावर्ड के साथ डकोटा विमान ने भी आसमान में कई करतब दिखाए।
-------------------
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने 8000 फीट से लगाई छलांग
एयर शो में सबसे पहले आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने अपनी क्षमता दिखाई। पैराट्रूपर्स ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट से कई फॉरमेशन में समारोह स्थल पर जंप किया। पैराजंपर्स ने स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। फिर परेड मार्च में वायु सेना के जवान कदमताल करते दिखाई दिए। फिर निशान टोली में स्क्वाडन लीडर शिवांगी राजावत के मंच के सामने के गुजरते ही सभी जवानों ने सेल्यूट और कार्यक्रम में आए लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन