फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   807 बच्चे मिले कुपोषित और 11 अति कुपोषित

807 बच्चे मिले कुपोषित और 11 अति कुपोषित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान 807 अति कुपोषित बच्चे चिन्हित किए हैं। इसके अलावा 11 अति कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिनको जल्द ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा। लाल से पीली श्रेणी में लाने के लिए विभाग के तरफ से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया जनपद में 11 सीवियर एक्यूट मॉलन्यूट्रीटेड (सैम) बच्चों की पहचान की गई है। ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में इन बच्चों की जांच कराने के साथ-साथ जरूरी विटामिन्स और पोषक तत्वों की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 4500 कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए हैं। इनको सुपोषित करने के लिए पौष्टिक आहार आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी। विभाग की टीम सभी की जांच कराई और जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। शशि वार्ष्णेय ने बताया कि अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाएगा और उनकी उचित देखभाल और खानपान दिया जाएगा जिसके बाद जल्द ही वह सुपोषित की श्रेणी में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed