फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
विजयनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोर - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित....….....
विज्ञापन
- आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रैकी कर दोपहिया वाहन चुराने वाले गैंग का खुलासा करते हुए विजयनगर पुलिस ने लोनीि बॉर्डर क्षेत्र निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।.................. एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस को देख कर भागने लगे। पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चाकू मिले और वह बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सके। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र निवासी भोलर और सनी सागर के रूप में हुई है। जबकि फरार साथी की पहचान करण उर्फ जितेन्द्र के रूप हुई है। करण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों बदमाश पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। ये चुराए गए वाहनों को औने पौने दामों में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
-------------- गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बतााया कि आरोपी की पहचान गांव इंदरगढ़ी निवासी पवन के रूप में हुई है। उसने करीब पांच महीने पहले उक्त बाइक कविनगर थानाक्षेत्र से चोरी की थी। बुधवार रात आकाश नगर स्थित त्यागी होटल के पास उसे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed