फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते प्रसपा के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
---- प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन - अपराधों पर नियंत्रण, किसान, मजदूर बिलों को वापस लेने की मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने प्रदेश में अपराधों को नियंत्रित करने, किसान, मजदूर बिलों को वापस लेने सहित अन्य मांगें रखी हैं।
जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से अपराधियों के हौंसले बढ़ गए हैं। महिलाओं, व्यापारियों से लगातार वारदातें हो रही हैं। ज्ञापन में अपराधों पर नियंत्रण, और कोविड-19 के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए भ्र्ष्टाचार की जांच करा कर कार्यवाही की मांग की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपणि यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के भुगतान न होने से किसान परेशान है। 15 दिन में किसानों का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। बलात्कार की शर्मनाक घटनाओं से साफ है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है। इन घटनाओं में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए। प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, महबूब लारी, सेवाराम कसाना, हर्षवर्धन यादव, नौशाद अली, अवधेश त्यागी, दीपक त्यागी, ईशान पूरी, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed