{"_id":"5f7f00798ebc3e5bc527d703","slug":"ghaziabad1602158713","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नत भारत अभियान के तहत किया जागरूक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उन्नत भारत अभियान के तहत किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
---
उन्नत भारत अभियान के तहत किया जागरूक
गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे उन्नत भारत अभियान के तहत अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद द्वारा गोद लिए गए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गालंद, पिपलेहड़ा, रघुनाथपुर एवं सादत नगर इकला के निवासियों को कोविड-19 महामारी से बचने के उपाय तथा इसके फैलाव को रोकने के लिए जरूरी सुझाव दिए गए। अभियान के तहत चार गांवों में ग्राम प्रधान के साथ मिलकर सुरक्षा निर्देशों को प्रदर्शित करता हुआ बोर्ड लगाया गया, जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों से अवगत कराया जा सके। प्रोफेसर बीरेंद्र कुमार शर्मा ने उन्नत भारत अभियान के समवन्यक के तौर पर लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की। लोगों को अपने परिवार व पड़ोसियो से इस जानकारी को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। जागरूकता अभियान में असिस्टेंट प्रोफेसर धीरज कुमार सिंह ने भी लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।