फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गठबंधन से रालोद लड़ेगी सदर सीट से उपचुनाव  

गठबंधन से रालोद लड़ेगी सदर सीट से उपचुनाव  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सदर सीट पर गठबंधन से रालोद प्रत्याशी के चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अब गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाने की बात कह रहे हैं। वहीं, रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अगामी नौ अक्तूबर को अधिसूचना जारी होनी है। इससे पूर्व सपा और रालोद ने गठबंधन के साथ चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। बुधवार को सपा के मुख्य प्रवक्ता ने अपने सोशल साइट पर और आधिकारिक रूप से प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। साथ ही उन्होनें बुलंदशहर सदर से गठबंधन की ओर से रालोद के लिए सीट छोडऩे की बात कही है। सपा के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सीटों की घोषणा हुई है। बुलंदशहर सदर सीट से रालोद के टिकट पर गठबंधन का प्रत्याशी चुनावी रण में उतरेगा। गठबंधन के प्रत्याशी को पार्टी पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़वाएगी और विजयश्री भी दिलाएगी। वहीं, रालोद के खाते में सीट जाने से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि गठबंधन की ओर से सीट रालोद के खाते में आई है।
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद घोषित होगा उम्मीदवार पार्टी सूत्रों की मानें तो रालोद में उम्मीदवारों की लिस्ट में कुंवर पीके सिंह, अनु चौैधरी, जियाउर्रहमान, अतुल वाल्मिकी , अरूण चौधरी और कीरत चौधरी शामिल हैं। वहीं, टिकट के मामले में अभी जिला संगठन के पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद पार्टी हाईकमान उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। हाईकमान जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा संगठन उसे उपचुनाव में जिताकर विधानसभा भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed