{"_id":"5f7df56b8ebc3e9c064f8360","slug":"ghaziabad1602090347","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कैदी समेत 40 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आठ कैदी समेत 40 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिला कारागार के आठ कैदी और सात विचाराधीन बंदी समेत 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें दो लोगों का पता नहीं चल सका है। वहीं, 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब 3873 कुल केस हो गए है। जिसमें 3399 डिस्चार्ज हो चुके है और 63 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 411 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिला कारागार में विभिन्न मामलों में बंद आठ कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही अस्थाई जेल में बंद सात विचाराधीन बंदियों में भी कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, नगर क्षेत्र के नयागांव चांदपुर में पांच, कचहरी रोड पर दो और आवास विकास प्रथम, मोतीबाग, कोठियात, बहलीमपुरा व साठा में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनियां स्थित टीएचडीसी में दो कर्मी समेत तीन और डिबाई क्षेत्र में तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा खुर्जा नगर क्षेत्र में दो, सिकंदराबाद में एक, जहांगीराबाद में एक और अनूपशहर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, दो लोगों के पॉजिटिव आने के बाद संबंधित से संपर्क न होने के कारण कोविड-19 अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 40 लोग कोरोना पॉजिटिव आए है और कोविड-19 से 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन