{"_id":"5f7dcd048ebc3e9c0873d707","slug":"ghaziabad1602080004","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विधेयक पर विपक्ष फैला रहा है भ्रम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसान विधेयक पर विपक्ष फैला रहा है भ्रम
विज्ञापन
कृषि विधेयक पर अपने विचार रखते भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने रखा सरकार का पक्ष
विज्ञापन
- बोले, मोदी सरकार किसानों को सशक्त करने की दिशा में मजबूती से कदम उठा रही
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कृषि विधेयक बिल पर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा और महानगर संगठन पदाधिकारियों ने विपक्ष पर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि विपक्ष किसान बिल को लेकर किसानों में भ्रम फैला रहा है। मोदी सरकार किसानों को सशक्त करने की दिशा में मजबूत कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि विधेयक से किसानों की माली हालत में सुधार होगा। इससे किसान का एक देश-एक बाजार का सपना भी पूरा होगा। सरकार की मंशा किसानों को सशक्त बनाने की है। किसान विधेयक इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इससे किसानों की आय को दोगुनी करने का सरकार का वादा पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विधेयक के जरिए बीते 70 सालों में पहली बार किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। किसान अपनी फसल कहीं भी मनचाहे दामों पर बेच सकता है।
उन्होंने कहा कि किसान विधेयक के आने से कृषि में निजी निवेश के रास्ते खुलेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। विधेयक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह तीन दिनों में भुगतान की गांरटी देता है। इसके अलावा किसान सीधे खरीददार से जुड़ सकेगा। बिचौलियों के हाथों फंसने की संभावना खत्म हो जाएगी। किसानों को उपकर और माल-ढुलाई के खर्चे से भी मुक्ति मिलेगी। कृषि में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विधेयक के बारे में काफी भ्रम फैलाए जा रहे हैं। लिहाजा उन्हें दूर किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विधेयक आने के बाद भी एमएसपी पर भी खरीदारी जारी रहेगी। मंडिया समाप्त नहीं होगी, बस किसानों के पास मंडी के अलावा फसल को अन्य जगहों पर बेचने के विकल्प मौजूद होंगे। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल, पंकज भारद्वाज, गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----------