{"_id":"5f74d26a8ebc3e9bcc42c1bc","slug":"ghaziabad1601491562","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से की मारपीट, महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक से की मारपीट, महिला के कपड़े फाड़े
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक और उसकी मां को अवैध शराब की बिक्री का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की और महिला के कपड़े फाड़ दिए। युवक का पहले जिला अस्पताल में उपचार हुआ और बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया। नगर कोतवाली पुलिस ने अभी तक भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अवैध शराब की शहर में सप्लाई करते हैं। गत 15 सितंबर को महिला का बेटा उस स्थान से गुजर रहा था, जहां पर आरोपी अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे। उसके बेटे ने अवैध शराब की तस्करी व बिक्री का विरोध करते हुए उन्हें टोक दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को उठा लिया और अपने मकान में ले जाकर हाथ पैर बांधकर बुरी तरह से पीटा। महिला और उसके पति को पता चला तो वह एसे छुड़ाने गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला के भी कपड़े आदि फाड़ दिए। किसी तरह वह बेटे को वहां से छुड़ाकर लाए और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने भी बेटे के बयान लिए थे। महिला का कहना है कि मामले में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार को एसएसपी से मुलाकात करते हुए पीड़ित ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाए और उनकी शराब की बिक्री भी बंद कराई जाए। मामले में एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन