फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ता के पक्ष में उतरा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता के पक्ष में उतरा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कार्रवाई की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ककोड़ थानाक्षेत्र के गांव भदौरा निवासी अधिवक्ता को मंदिर जाने पर हत्या की धमकी के मामले में अधिवक्ता के पक्ष में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उतर आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि जिस संगठन के लोग अधिवक्ता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। वह संगठन देश विरोधी ताकतों के साथ काम करता है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ जोन के प्रांत संयोजक कदीम आलम, शाहवेज, मोहम्मद यामीन आदि ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस मुस्लिम संगठन के लोग अधिवक्ता आसिफ सोलंकी निवासी गांव भंदौरा को हत्या की धमकी दे रहे हैं। वह अधिकतर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के रहने वाले हैं। यह लोग देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं। इसलिए इनके खिलाफ पहले हत्या की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद देश विरोधी गतिविधियों का भी पता करके कार्रवाई की जाए। बता दें कि कुछ दिन पहले अधिवक्ता आसिफ सोलंकी को एक संगठन ने फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो अपलोड करके धमकी दी थी कि यदि अधिवक्ता मंदिर में गया तो उसकी और उसके पूरे परिवार की संगठन के लोग हत्या कर देंगे। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी देहात हरेंद्र कुमार को सौंपी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed