फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जेवरात देने के बजाए पति ने दुबई से भेजी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

जेवरात देने के बजाए पति ने दुबई से भेजी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
जेवरात देने के बजाए पति ने दुबई से भेजी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
- पत्नी ने रिपोर्ट को झूठी बताकर कोर्ट का खटखटाया दरवाजा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पत्नी ने अदालत के माध्यम से स्त्रीधन वापस मांगा तो पति ने दुबई से कोरोना की पााजिटिव रिपोर्ट भेज दी। पत्नी ने अदालत में रिपोर्ट को गलत बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की अर्जी लगाई है। पत्नी का आरोप है कि लाखों रुपये का स्त्रीधन ससुराल वाले हड़पना चाहते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि बाग भटियारी निवासी मानवी राज अपने पिता के साथ रहती हैं। उनका दिल्ली के वेस्ट ज्योति नगर शाहदरा निवासी विक्की गुप्ता से तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस दौरान उन्होंने अदालत के माध्यम से स्त्रीधन छह सोने की गिन्नी, दो सोने की चेन, दस चांदी के सिक्के, दो चांदी का गोला, एक चांदी की प्लेट व एक चांदी का गोला वापस मांगा। मानवी ने आरोप लगाया कि अदालत में स्त्रीधन वापस करने के बजाए हड़पने की नियत से जेठ अनुज गुप्ता व ससुर अनिल सिंघल ने विकी को दुबई भगा दिया। तारीख पड़ने पर बहानेबाजी करता था। 28 सितंबर को तारीख पर सुनवाई के लिए अदालत ने पेश होने को कहा तो दुबई की एक अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मोबाइल पर भेज दिया। आरोप है कि मानवी ने अस्पताल में फोनकर मामले की जानकारी लिया तो रिपोर्ट झूठी बताई गई। इसके बाद फोन की रिकार्डिंग के साथ पति, जेठ व ससुर के खिलाफ एक और अर्जी लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर स्त्रीधन दिलाए जाने की मांग की है। खालिद खान ने बताया कि अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed