{"_id":"5f74693c8ebc3e9ba138876e","slug":"ghaziabad1601464636","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट का आरोप लगा इंजीनियर की कार से उड़ाया मोबाइल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक्सीडेंट का आरोप लगा इंजीनियर की कार से उड़ाया मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एक्सीडेंट का आरोप लगाकर बदमाशों ने इंजीनियर की कार से मोबाइल उड़ा दिया। आरोपियों के जाने पर उन्हें घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच-पड़ताल की। पुुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।.....................
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की न्यू पंचवटी में रहने वाले दीपक गिरि इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से मुरादनगर जा रहे थे। मोरटा के पास निर्माण होने के चलते जाम में कार धीरे चल रही थी। इसी दौरान एक युवक जोर से चिल्लाया और टक्कर मारने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने बायीं तरफ का शीशा नीचे उतारा और देखने लगे। इसी दौरान दाएं हाथ के शीशे पर एक युवक ने हाथ मारा। इस पर जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया तो दूसरी तरफ से उनका गाड़ी में रखा मोबाइल साफ कर दिया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दीपक गिरि द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन