{"_id":"5f74692a8ebc3e75047cdacd","slug":"ghaziabad1601464618","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनगर एक्सटेंशन मोरटा-दुहाई के पास बनेगा नया जिला न्यायालय परिसर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राजनगर एक्सटेंशन मोरटा-दुहाई के पास बनेगा नया जिला न्यायालय परिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः जिला न्यायालय के निर्देश पर जीडीए ने शुरू की जमीन की तलाश, 50 एकड़ में न्यायालय की नई बिल्डिंग के साथ बनेंगे आवासीय क्वार्टर
विज्ञापन
- जीडीए राजनगर एक्सटेंशन के पास मोरटा व दुहाई में जमीन की कर रहा है तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिला न्यायालय के नए परिसर का राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा या फिर दुहाई के पास निर्माण होगा। जिला न्यायालय के निर्देश पर जीडीए ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा और दुहाई के पास कुछ साइट का निरीक्षण किया है। नए परिसर के लिए जमीन को चिन्हित करने की कार्रवाई जल्द पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।
महानगर में न्यायालय की नई बिल्डिंग के साथ स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जिला न्यायालय ने जीडीए से करीब 50 एकड़ जमीन की मांग की है। इसके बाद सबसे पहले प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना में जमीन का प्रस्ताव रखा था। मधुबन बापूधाम में जमीन की अधिक कीमत के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। न्यायालय ने जीडीए अधिकारियों को जल्द से जल्द अन्य स्थान पर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
मधुबन बापूधाम के बाद जीडीए के पास राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा में सर्वाधिक लैंड बैंक है। ऐसे में प्राधिकरण अधिकारी न्यायालय की मांग के अनुसार जमीन को चिन्हित करने में जुटे हुए हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिहाज से दुहाई के आसपास भी न्यायालय परिसर के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि जिला न्यायालय के निर्देश पर राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा और दुहाई के आसपास जमीन को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------