फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   केबल आपरेटर की चाकूओं से गोदकर की हत्या

केबल आपरेटर की चाकूओं से गोदकर की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कला में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर आसिफ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी ऊंचागांव पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कला निवासी आसिफ (३२) पुत्र अलीशेर सोमवार देर रात करीब आठ बजे शहजाद की दुकान पर चाय पी रहा था। उसी दौरान एक बाइक पर गांव के तीन लोग सवार होकर आए और आसिफ से कुछ बात करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी उसे चाय की दुकान से दूसरी तरफ को ले गए। जहां पर उन लोगों ने आसिफ को पकड़ कर उसके सीने पर चाकूओ से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। लहुलुहान हालत में आसिफ उनके चुंगल से छूट कर चाय की दुकान की तरफ दौड़ा और शोर मचा दिया। इसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी ऊंचगांव पर भर्ती कराया, जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई इस्तकार मलिक पुत्र अलीशेर मलिक ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
रंजिशन आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम जानकारी के अनुसार थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कलां में गत दिनों हुई एक चोरी के मामले में मृतक ने हस्तक्षेप कर दिया था। साथ ही आरोपी सलमान से चोरी का सामान पीडि़त पक्ष को वापस दिला दिया था। लेकिन, इसके बावजूद पीडि़त पक्ष ने आरोपी सलमान को नामजद करते हुए तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी थी। जिसके बाद वह जेल चला गया था। बीते दिनों ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसने आसिफ की हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया मृतक आसिफ ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है। बच्चों के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया। दस वर्षीय बड़ी पुत्री अरफा व पांच वर्षीय पुत्र आरिश का भी रो रो कर बुरा हाल है।
कोट मृतक के भाई इस्तकार मलिक पुत्र अलीशेर मलिक की तहरीर पर आरोपी सलमान पुत्र जमील, आमिर पुत्र छोटा निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। - शौकेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नरसेना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed