{"_id":"5f73682b8ebc3e9c0127fa26","slug":"ghaziabad1601398827","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागू हुई आचार संहिता, हटने लगे पोस्टर-बैनर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लागू हुई आचार संहिता, हटने लगे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के एलान के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट पर आ गया है। घोषणा के तुरंत बाद से ही नगर में लगेे राजनेतिक होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाए जाने लगे। जिसकी कमान स्वयं नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने संभाली है।
विज्ञापन
जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान न तो किसी प्रकार का धरना और न ही प्रदर्शन को अनुमति मिलेगी। वहीं, सरकारी महकमों में किसी भी नए काम को अनुमति नहीं दी जाएगी। सिर्फ वहीं काम चलेंगे जिनकी निविदा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। मंगलवार को जैसे ही चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया वैसे ही जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया। नगर मजिस्टे्रट अभय कुमार मिश्रा और एसडीएम सदर आशीष कुमार ङ्क्षसह ने कर्मचारियों को लेकर नगर के विभिन्न चौराहे और मार्गों पर से राजनैतिक दलों के लगे हुए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवा दिए। जिसमें कालाआम चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, स्याना अड्डा चौराहा, भूड़ चौराहा, राजेबाबू रोड, लल्ला बाबू चौराहा, डीएवी तिराहा, बाइपास रोड आदि से होर्डिंग व बैनर हटवा दिए है। नगर मस्ट्रिेट अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे किसी भी प्रकार के राजनैतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाना संहिता के खिलाफ है। क्षेत्र में सभी स्थानों से पोस्टर बैनर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन