फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चार कांस्टेबल समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

चार कांस्टेबल समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को सात विचाराधीन बंदी और चार कांस्टेबल समेत 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। 23 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कुल संक्रमित 3597 हो गए हैं। जिसमें 60 की मौत हो चुकी है और 3050 अब तक ठीक हो चुके है, जबकि शेष 487 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले की अस्थाई जेल में बंद सात विचाराधीन बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही सदर तहसील क्षेत्र के मालागढ़ गांव में दो और अमीरपुर गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। नगर के राधानगर में एक, दुर्गापुरम में एक, पुलिस लाइन में एक और हरिं एन्कलेव में एक व्यक्ति कोरोना जांच में पॉजिटिव आया। गुलावठी में चार कांस्टेबल समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। शिकारपुर सीएचसी पर तैनात तीन कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई क्षेत्र में तीन, स्याना क्षेत्र में दो, अरनियां क्षेत्र में दो, खुर्जा क्षेत्र में दो, औरंगाबाद नगर क्षेत्र में एक और अनूपशहर क्षेत्र में एक व्यक्ति रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, खानपुर क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सात विचाराधीन बंदी समेत 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही 23 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। खानपुर निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed