फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कंट्रोल रूम में कर्मचारी सहित 225 संक्रमित, 285 डिस्चार्ज

कंट्रोल रूम में कर्मचारी सहित 225 संक्रमित, 285 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में संक्रमित  मरीजों की संख्या 14052 हो गई है। हालांकि इनमें से 12091 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को 225 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 285 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए। अभी 1884 संक्रमित मरीजों का होम आइसोलेशन, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 77 मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। 22 मरीज संतोष एवं ईएसआई में भर्ती किए गए हैं, अन्य 223 मरीज होम आइसोलेशन एवं प्राइवेट में भर्ती हुए हैं। संक्रमण की चपेट में विकास भवन के कन्ट्रोल रूम में कार्यरत नगर निगम के एक कर्मचारी, एक साल का बच्चा व 65 साल के बुजुर्ग सहित चार लोग मोदीनगर में एक ही परिवार के संक्रमित हुए हैं। वैशाली में पति-पत्नी, जागृति विहार राजनगर में 3 लोग, कविनगर में पति-पत्नी, जनकपुरी साहिबाबाद में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन
जिला एमएमजी अस्पताल में शुरु हुई ट्रू-नॉट जांच एमएमजी अस्पताल में ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना की जांच शुरु  हो गई है। लगभग 20 दिन पहले ट्रू-नेट मशीन में लगाई जाने वाली जांच किट समाप्त होने पर जांच बंद हो गई थी। किट के लिए शासन को पत्र भेजने के अलावा वाहन भी भेजा गया था। इसके बावजूद किट नहीं मिली थी। पिछले दिनों जिले के नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया तो उन्होंने लखनऊ में अधिकारियों को जांच  किट भेजने के निर्देश दिए थे। रविवार को जिला एमएमजी अस्पताल में किट पहुंच गई। इसके बाद सोमवार से ट्रू-नॉट के जरिए कोरोना की जांच शुरु कर दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक हजार जांच किट शासन से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed