फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीस दिन में मिले 5699 मरीज

तीस दिन में मिले 5699 मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
तीस दिन में मिले 5699 कोरोना के नए मरीज
विज्ञापन
- कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट हुआ 86 प्रतिशत -कोरोना रिकवरी रेट में दो माह में हुआ चार फीसदी का इजाफा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि रिकवरी रेट में भी चार फीसदी बढ़ा है। सितंबर महीने में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 हजार पार कर गया। यानि तीस दिन में 5699 मरीजों की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या भी 77 पहुंच गई है। सितंबर महीने में नौ मौत की पुष्टि की गई है। मृत्यु दर कम होकर 0.56 फीसदी रह गई है। मई- जून में यह आंकड़ा भयावह था। रिकवरी रेट भी चार फीसदी बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। 28 जुलाई तक जनपद में रिकवरी रेट 82 फीसदी था। पॉजिटिविटी रेट 4.48 प्रतिशत है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया  30 सितंबर तक तीन लाख से अधिक टेस्ट हुए हैं। इनमें से 1,23,975 जांच आरटी-पीसीआर लैब से हुई हैं, जबकि 1,79,362 जांच एंटीजन किट से और 8323 जांच ट्रूनैट मशीन से की गई हैं। अभी 3800 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जांच और कांटैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ का कहना है कि जनपद में रिकवरी रेट बेहतर हुआ है। सितंबर माह के दौरान औसतन रोजाना 200 मामले पॉजिटिव आए हैं, हालांकि इस दौरान नौ मौतें भी हुई हैं। पॉजिटिव मामले बढ़े हैं लेकिन गंभीर मामलों में काफी कमी आई है। सीएमओ का कहना है कि एहतियात रखने की अभी भी पूरी जरूरत है। मॉस्क पहनकर ही घर से निकलें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बहुत जरूरी हो तभी सार्वजनिक जगहों पर जाएं। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखें। बाहर निकलने पर कोई चीज छूने से बचें। यदि छू लें तो तुरंत सैनिटाइजर से हाथ धोएं। यदि सैनिटाइजर न हो तो साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। इस बीच हाथ को चेहरे पर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वस्थ, मृतक एवं उपचाराधीन की स्थिति पर एक नजर महीना  - संक्रमित - डिस्चार्ज - इलाज जारी - मौत 30 सितंबर - 14052 - 12091 - 1884 - 77 31 अगस्त - 8353 - 6832 - 1453 - 68 31 जुलाई - 4937 - 4114 - 799 - 64 30 जून - 1615 - 738 - 822 - 44 31 मई - 305 - 233 - 68 - 05 30 अप्रैल - 71 - 45 - 26 - 00 31 मार्च - 08 - 02 - 00 --------------- आशुतोष यादव    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed