फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की जयंती पर किया हवन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की जयंती पर किया हवन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की जयंती पर किया हवन
हवन के दौरान मौजूद त्यागी युवा संघ के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
---- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की जयंती पर किया हवन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की 54वीं जयंती पर राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के तत्वावधान में मोरटा में संघ के पदाधिकारियों व शुभचिंतकों के द्वारा हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों के द्वारा राजीव त्यागी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव त्यागी संघ के संरक्षक के रूप में त्यागी समाज के लिए हर समय तत्पर खड़े रहते थे। वह हमेशा एक सच्चे मार्गदर्शक के रूप में समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते थे। संघ के संरक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह त्यागी ने कहा कि आज हम लोगों को समाज के हित में राजीव त्यागी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने कहा कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी यूं असमय चले जाना समाज की अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर दीपक त्यागी, विकास त्यागी विक्की, मनीष त्यागी, शशांक त्यागी, कुलदीप त्यागी, यज्ञदत्त त्यागी, कपिल त्यागी, दीपक त्यागी मंडोला, आदित्य त्यागी, संदीप कुशवाहा, अभिषेक त्यागी, निक्की त्यागी, माधव चौधरी, दीपू, हरेंद्र चौधरी, कल्लू ठाकुर, डा. मोहनपाल, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed