फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आपसी समन्वय से दूर करें अधिकारी, बिल्डर व आरडब्ल्यूए समस्याएं

आपसी समन्वय से दूर करें अधिकारी, बिल्डर व आरडब्ल्यूए समस्याएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
आपसी समन्वय से दूर करें अधिकारी, बिल्डर व आरडब्ल्यूए समस्याएं
विज्ञापन
- आरडब्ल्यूए व एओए के साथ डीएम ने की बैठक माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हम सबको आपसी सहयोग समन्वय से बड़ी से बड़ी समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। यदि आरडब्ल्यूए को किसी बिल्डर विशेष से कोई समस्या है तो आपसी सूझबूझ और तालमेल के साथ उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। अवैध निर्माण, बिजली, फायर फाइटिंग सिस्टम से जुड़ी तमाम समस्याओं का निस्तारण आपसी तालमेल के साथ सही समय पर किया जाए ताकि आपसी सामंजस्य कायम रहे और जनता को इसका पूरा लाभ समय से मिलता रहे। यह बातें जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को आयोजित बैठक में कही। उन्होंने  आरडब्ल्यूए, क्रेडाई, विकास प्राधिकरण, नगर निगम की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के मौजूद प्रतिनिधि से अलग से विभाग से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी। डीएम ने बिल्डरों और आरडब्ल्यूए को कड़े निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जो भी गाइड लाइन जारी की गई हैं, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बिल्डरों द्वारा सोसायटी में मेंटीनेंस की गुणवत्ता मानक के अनुसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने आरडब्ल्यूए और एओ को निर्देश दिए कि रजिस्ट्रार चिट फंड से इनके संबंध में एक सप्ताह में जानकारी प्राप्त की जाएगी कि आरडब्ल्यूए और एओ द्वारा यदि कोई अनियमितता बरती गई समझ में आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीएम ने आरडब्ल्यूए से जुड़ी तमाम समस्याओं को भी सुना और उन सभी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में आश्वासन भी दिया। बैठक में मौजूद बिल्डरों ने भी डीएम के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिल्डर के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए। दोनों पक्ष को बुलाकर समझ कर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) के अलावा जीडीए, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed