फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेरठ के अधेड़ की निवाड़ी में हत्या, चश्मदीद गवाह मांग रही पुलिस

मेरठ के अधेड़ की निवाड़ी में हत्या, चश्मदीद गवाह मांग रही पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
मेरठ के अधेड़ की निवाड़ी में हत्या, चश्मदीद गवाह मांग रही पुलिस
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित पक्ष - फोटो : Amar Ujala
नोट : मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन
फोटो सहित........ - मृतक के बेटे ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव भनैड़ा में हुई मेरठ के अधेड़ निरंजन सिंह की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएससी करने पर दी शिकायत में मृतक के बेटे ब्रह्मजीत का आरोप है कि खुलेआम घूम रहे हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।................
मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के ग्राम रामपुर साधो नगली में रहने वाले परमजीत ने बताया कि 21 अप्रैल को 4 लोगों ने उनके पिता को फोन करके बुलाया और निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भनैडा में भट्टे पर हत्या कर दी। इस संबंध में चारों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, बावजूद इसके अभी तक हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परमजीत ने बताया कि पहले हत्याकांड की जांच सीओ मोदीनगर कर रहे थे, लेकिन अब जांच का जिम्मा सीओ सदर पर है। बताया कि क्षेत्राधिकारी चश्मदीद गवाह मांग रहे हैं, जबकि वह मेरठ के रहने वाले हैं और यहां चश्मदीद गवाह कहा से लाएं। उन्होंने बताया कि भट्टे पर काम करने वाले मजदूर आदि को डरा धमका दिया गया है, जिसके चलते वह हत्याकांड के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और हत्याकांड की सही तरीके से जांच कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed