{"_id":"5f7337348ebc3e9bd266d72d","slug":"ghaziabad1601386292","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती को चोरी में किया दर्ज, आरडब्लूए ने सीएम से की शिकायत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डकैती को चोरी में किया दर्ज, आरडब्लूए ने सीएम से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अवंतिका में कारोबारी के घर डकैती का मामला, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे रेसिडेंट्स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका में कारोबारी सुरेश मित्तल के घर हुई डकैती के मामले में अवंतिका रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर की है। साथ ही पुलिस पर मामले की मनमाफिक तहरीर लिखवाकर डकैती को चोरी में दर्ज करने का आरोप लगाया है। आरडब्लूए ने मांग की है कि कॉलोनी में गश्त बढ़ाई जाए और डकैती में लिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया जाए।..............
अवंतिका बी-ब्लॉक में सुरेश मित्तल पत्नी ऊषा मित्तल और बेटी राशि के साथ रहते हैं। सुरेश मित्तल का कविनगर में ही डिपार्टमेंटल स्टोर है। 23 सितंबर कि रात करीब 3 बजे पांच बदमाश खिड़की की ग्रिल उखाड़कर कारोबारी के घर में घुस गए थे और परिवार के तीन सदस्यों को गन पॉइंट पर ले लिया था। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुई लूटपाट करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर दंपत्ति को बेरहमी से पीटा था और लाखों रुपए के जेवरात व कैश लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। डकैती की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी अभिषेक वर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच-पड़ताल कर घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। सीएम से की गई शिकायत में अवंतिका आरडब्लूए के अध्यक्ष हृदयेश कंसल, महासचिव एके शर्मा, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि डकैती की वारदात के पांच बदमाशों ने अंजाम दिया, जबकि पुलिस ने दंपती की बेटी से मनमाफिक तहरीर लिखवाते हुए चार बदमाशों का जिक्र कराया। तहरीर लिखने के दौरान दंपत्ति की बेटी बदहवास हालत में थी। जिसके चलते पुलिस ने जो लिखवाया वह लिख दिया।
विज्ञापन