{"_id":"5f7328428ebc3e9bfe29d013","slug":"ghaziabad1601382466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफसी से जिले के उद्योगों को मिलेगी गति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीएफसी से जिले के उद्योगों को मिलेगी गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएफसी से जिले के उद्योगों को मिलेगी गति
विज्ञापन
- क्वालिटी टेस्टिंग के अलावा मॉडल टूल का मिलेगा लाभ
- नए उद्यमियों को भी मिलेगा उद्योग की बारीकी जानने का मौका
- एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 करोड़ की लागत से होगा तैयार
गाजियाबाद। जिले के उद्योगों को गति देने का काम कॉमन फेसेलिटी सेंटर (सीएफसी) के द्वारा किया जाएगा। अत्याधुनिक सीएफसी से उद्योग कई तरह की सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। हाल ही में शासन से इसके निर्माण को मंजूरी भी मिल गयी है, जिससे अक्टूबर में इसका निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
पिछले दिनों राज्य स्तरीय समिति की बैठक में जिले में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने को मंजूरी मिल गई। बैठक में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिग कॉलेज के नाम का अनुमोदन हुआ। सीएफसी में प्रोडक्ट टेस्टिंग, क्वालिटी कंट्रोल, प्रोडक्ट डिजाइन डवलपमेंट व मॉडल टूल रूम आदि की सुविधा होगी। अधिकारियों का कहना है कि सीएफसी के निर्माण पर करीब 17 करोड़ की लागत आएगी। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएफसी का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समिति की बैठक में एकेजीआईसी के नाम पर अंतिम अनुमोदन के बाद सीएफसी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। लागत में से 13 करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार देगी। शासन से धनराशि रिलीज होने के साथ ही सीएफसी का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोडक्ट टेस्टिंग के अलावा उद्यमियों को प्रोडक्ट डिजाइन डेवलपमेंट की सुविधा भी मिल सकेगी। इससे जिले के उत्पादों को और भी विशिष्ट पहचान मिल सकेगी। सीएफसी का लाभ नए उद्योग शुरू करने वाले भी ले सकते हैं। प्रोडक्ट संबंधित जानकारी उनको मिल सकेगी और विशेषज्ञों से उद्योग के गुर भी उद्यमी जान सकेंगे। एक साल से कम समय में सीएफसी को शुरू किए जाने की विभाग की योजना है।
विज्ञापन