{"_id":"5f731ebf8ebc3e9b9774fc6c","slug":"ghaziabad1601380031","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में पंजीकरण का अंतिम अवसर, प्रोफेशनल कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन बेहद कम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्नातक में पंजीकरण का अंतिम अवसर, प्रोफेशनल कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन बेहद कम
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सीसीएसयू की 30 सितंबर को थम जाएगी स्नातक दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया
विज्ञापन
- स्नातक कोर्सेज में 1.43 लाख हुए रजिस्ट्रेशन, बीए, बीकॉम, बीएससी में पंजीकरण का आंकड़ा अधिक
- प्रोफेशनल कोर्सेज में खाली रह जाएंगी अधिकांश सीटें
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2020-21 में संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय कैंपस मैं स्नातक कोर्सेज में दाखिला के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पर बुधवार को विराम लग जाएगा। ऐसे में स्नातक के 41 कोर्सेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने का विद्यार्थियों के पास 30 सितंबर तक का अवसर है। सीसीएसयू की स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया में बीए, बीकॉम, बीएससी में सीटों की संख्या के मुकाबले अधिक पंजीकरण हुए हैं।
प्रोफेशनल कोर्सेज में क्रम संख्या में हुए रजिस्ट्रेशन के चलते बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की संभावना बढ़ गई है। विश्वविद्यालय की ओर से तीन बार पंजीकरण की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को राहत मिलने की संभावना कम है। स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट पांच अक्टूबर को जारी होगी। स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया में विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक 1.43 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्सेज में अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में सीटों के मुकाबले काफी कम संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में सेल्फ फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्सेज की तमाम सीटें खाली रहने की संभावना जताई जा रही है।
स्नातक कोर्सेज में दाखिले के ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन फॉर्म में कॉलेज का विकल्प बदलने, नाम और जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों में सुधार के लिए विद्यार्थियों के पास बुधवार तक मौका है। स्नातक पाठ्यक्रमों में में दाखिल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 जून से लगातार जारी है। ऐसे में 30 सितंबर के बाद बीए, बीकॉम और बीएससी में पंजीकरण का दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------