{"_id":"5f731e948ebc3e9c021674d5","slug":"ghaziabad1601379988","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आयोजित हुआ स्पीक मैके का कार्यक्रम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑनलाइन आयोजित हुआ स्पीक मैके का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन आयोजित हुआ स्पीक मैके का कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल की ओर से हुआ आयोजन
- ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने बताई कला की बारीकियां
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल और स्पीक मैके के माध्यम से मंगलवार को ‘विरासत -2020’ श्रृंखला के अंतर्गत ऑनलाइन सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अनोखे उत्सव में गाजियाबाद चैप्टर के सभी विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों को प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी द्वारा ओडिसी नृत्य के विभिन्न प्रकार के नई कलात्मक शैली से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने बताया कि नृत्य एक कला है जो आत्मा पर एक अमिट छाप छोडती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मानव अभिव्यक्ति का एक अनुकृष्ट प्रदर्शन है जो मन और शरीर को स्फूर्ति देता है। बहुमुखी प्रतिभाशाली नृत्यांगना कविता जी ने कहा कि कोविद -19 का अभूतपूर्व समय भारतीय सांस्कृतिक विरासत की भावना को कम नहीं कर सकता है। नृत्यांगना ने अपने जीवंत अभिनय और अत्यधिक व्यक्तिगत नृत्य शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कविता द्विवेदी और जयपुरिया शैक्षिक संस्थान की प्रधानाचार्या एवं निदेशिका मंजू राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्कूल की उपाध्यक्ष सुनीता जयपुरिया ने कविता द्विवेदी का हार्दिक स्वागत किया और स्कूल व स्पिक मैके के प्रथम वर्चुअल प्रदर्शन की मेजबानी करने और कोशिशों के दौरान भारतीय विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए बधाई दी। मंजू राणा ने कहा वर्तमान में जब कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हो रही है तो इस तरह के कार्यक्रम को भी नहीं रोकना चाहिए और ऑनलाइन ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन