{"_id":"5f7317888ebc3e9b9575d1dd","slug":"ghaziabad1601378184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट के साथ बकाया जमा कराने का आज आखिरी मौका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छूट के साथ बकाया जमा कराने का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः एकमुश्त समाधान योजना में 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
- महानगर में छोटे बड़े 8294 मकानदार, आवेदन का आंकड़ा 30 फ़ीसदी के आसपास
- एक अक्टूबर से होगी जोनवार कार्रवाई, बनाई कार्ययोजना
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। छूट के साथ बकाया जमा करने की सुविधा देने वाली एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में आवेदन की बुधवार को आखिरी तारीख है। जीडीए के छोटे-बड़े 8294 डिफॉल्टर के पास छूट के साथ बकाया जमा कराने का अंतिम अवसर है। फिर जीडीए अक्टूबर माह से बकाएदारों से वसूली की प्रक्रिया तेज करेगा।
बकाएदारों पर नकेल कसने के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। करीब छह माह से चल रही ओटीएस योजना में आवेदन का आंकड़ा 30 फ़ीसदी के आसपास पहुंच सका है। लोगों को योजना का लाभ उठाकर बकाया जमा करने के लिए सोशल मीडिया के साथ विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने अपने स्वागत कक्ष में ऑफलाइन आवेदकों के लिए काउंटर बनाया है।
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के कारण ओटीएस योजना में आवेदन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। जिसके बाद शासन ने योजना को में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी। इसके बावजूद आवेदन के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। बता दें कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की ओर से तैयार की गई बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाएदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि महानगर के लोग के पास ओटीएस योजना के जरिए छूट के साथ बकाया जमा कराने का अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------