फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टू मीडिया के सितम्बर 2020 अंक का हुआ लोकार्पण

टू मीडिया के सितम्बर 2020 अंक का हुआ लोकार्पण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
टू मीडिया के सितम्बर 2020 अंक का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
साहिबबााद। भारत विकास परिषद की पदाधिकारी रेखा अस्थाना द्वारा लिखित टू मीडिया के सितंबर 2020 माह के अंक का लोकार्पण किया गया। पत्रिका में रेखा अस्थाना की कविताओं के साथ ही संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले मासिक कार्यों की जानकारी दी गई है।
क्लब की अध्यक्ष अर्चना गर्ग ने बताया कि यह पत्रिका  ''इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स'' एवं ''ग्लोबल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स'' से सम्मानित की जा चुकी है। पत्रिका के सितंबर माह के अंक में लेखिका व शिक्षाविद रेखा अस्थाना के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित है। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति, विशिष्ट अतिथि स्थानीय निगम पार्षदा आशा भाटी, समाजसेवी नरेश भाटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना गर्ग ने की।  इस मौके पर जगदीश मीणा, समीर निगम, अंशु वर्मा, अनन्या वर्मा, नेहा वर्मा, डॉ. बृजबाला शर्मा, राकेश भटनागर, पूनम भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed