फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों ने फैसला करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मृतका के पति ने उसके मायके वालों को दी। सोमवार सुबह पहुंचे मायके पक्ष ने पहले मृतका के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। लेकिन, कुछ देर बाद दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों ने बैठक कर मामले को रफा दफा कर दिया। समझौता नामा मिलने के बाद पुलिस ने पति को हवालात से छोड़ दिया है। वहीं, परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पहले मामला हत्या का बताया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद पति को छोड़ दिया गया। परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed