फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शराबी युवक ने पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

शराबी युवक ने पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से एक शराबी भिड़ गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना नरसेना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस हेल्पलाईन नम्बर पर झगड़े की सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस से एक शराबी युवक भिड़ गया और 112 नम्बर पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी को फाड़ दिया। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच कर शराबी युवक कलुआ पुत्र महीपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed