फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फीस माफी के लिए भाकियू महाशक्ति ने बीएसए दफ्तर पर दिया धरना

फीस माफी के लिए भाकियू महाशक्ति ने बीएसए दफ्तर पर दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएसए दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही तीन दिन के भीतर फीस माफी के आदेश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, बीएसए ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि बीते छह माह की स्कूल फीस को सभी स्कूलों के द्वारा माफ किया जाए। क्योंकि, बीते दिनों हुए लॉकडाउन के कारण अभिभावक भी परेशान है। फीस जमा करने के लिए उनके पास पैसों की कमी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों प्रशासन ने स्कूल फीस माफी के आदेश जारी किए थे। लेकिन, किसी के दबाव के चलते इन आदेशों को वापस ले लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में तीन दिन के भीतर यदि विभागीय अफसर फीस माफी के आदेश पारित नहीं करते हैं तो भाकियू महाशक्ति आंदोलन करेगी। जिस पर बीएसए ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ही कार्यकर्ता मौके से धरना समाप्त कर हटे। इसके बाद यूनियन ने मुख्य अभियंता (वितरण) को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि कोरोना महामारी के चलते पिछले छह माह का किसान-मजदूरों का बिजली बिल माफ किया जाए। मांग पूरी न होने पर किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके अलावा उन्होंने मुख्य अभियंता(वितरण) को भी एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जेई मनोज गुप्ता चांदौक फीडर और लाइनमैन सतवीर व अनिल को हटाए जाने की मांग की है। आरोप है कि ये लोग अवैध उगाही कर रहे हैं। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रशांत शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता बिट्टी गौड़, दीपक गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आकाश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह लोधी, अभय भारद्वाज, रिंकू, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed