फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लॉ एंड ऑर्डर ताक पर हवा में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

लॉ एंड ऑर्डर ताक पर हवा में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव गिनौरा नंगली में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शौचालय निर्माण करवाने वाले ग्राम प्रधान व निर्माण कार्य रुकवाने वाले दूसरे पक्ष के लोगों के बीच गांव व कोतवाली में मारपीट की घटना के बाद भी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को उक्त प्रकरण मेंं एक व्यक्ति हवा में तमंचा लहराते हुए धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। तमंचा लहराने की वीडियो मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने बना ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत 22 सितंबर को थाना क्षेत्र के गांव गिनौरा नगली में प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग शौचालय निर्माण को लेकर आमने सामने आ गए थे। प्रधान पक्ष गांव में शौचालय निर्माण करवा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी मसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे तक निकल आये थे। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। साथ ही घटना वाले दिन ही दोनों पक्षों के बीच थाना परिसर में भी जमकर मारपीट हुई थी। थाना परिसर में हुई मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना पुलिस को जमकर फजीहत हुई थी। मामले के सम्बंध में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के पांच दिन बाद गांव में फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष का एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि तमंचा लहराने की वीडियो बनाने वाला शख्स भी उसे गाली गलौच करता सुनाई दे रहा है। तमंचा लहराने की यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुचलका पाबंदी की कार्रवाई भी की जा चुकी है। साथ ही थाना प्रभारी ने घटना के सम्बंध में आलाधिकारियों को भी सूचना दे दी है। खुलेआम हथियार निकालने की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
कोट दोनों पक्षों में पूर्व में हुए झगड़े के बाद ही दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तमंचा लहराने वाले पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षो से सात लोगो को जेल भेज दिया गया है। कानून से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। - नरेश शर्मा, थाना प्रभारी खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed