फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जिला जज ने डीएम के साथ किया जेल का औचक निरीक्षण

जिला जज ने डीएम के साथ किया जेल का औचक निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला जज ने डीएम के साथ किया जेल का औचक निरीक्षण
जिला कारागार में निरीक्षण करने के बाद बाहर आते जिला जज और जिलाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
बुलन्दशहर। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने कारागार में निरूद्ध बंदियों के संबंध में  जानकारी लेते हुए रसोई का निरीक्षण किया। सोमवार शाम को जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने रसोई में बंदियों में भोजन वितरण के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन द्वारा तैयार की जा रही रोटियों का भी अवलोकन किया। कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के संबंध में चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी भी हासिल की गई। कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों को जेल परिसर के अन्य बैरकों में रखकर उपचार दिये जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। जेलर द्वारा बताया गया कि चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही बन्दियों को काढ़ा एवं दावा आदि का सेवन कराया जा रहा है। उन्होंने कारागार में की गई अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी हासिल की। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, जेल अधीक्षक, जेलर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed