{"_id":"5f6b82b28ebc3ee2fb0c6625","slug":"ghaziabad1600881330","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री ने जनपद में 36 योजनाओंं का किया शुभारंभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उपमुख्यमंत्री ने जनपद में 36 योजनाओंं का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद की 36 योजनाओं का शुभारंभ किया। जिले में करीब 90 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्य होने हैे। पीडब्ल्यूडी की इन 36 योजनाओं के तहत 145 किमी का मार्ग बनाया जाना है। किसी मार्ग का चौड़ीकरण होना है तो कहीं संपर्क मार्ग के नवीनीकरण का कार्य होना है। इन योजनाओं के शुभारंभ होने से जनपद के विकास को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को नगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरा, वहां डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की। साथ ही पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वह सीधे डीएम रोड स्थित एक मैरेज होम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी की 36 योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया। जिनकी लागत करीब8942.90 लाख रूपये है। इसमे में करीब 145 किमी का मार्ग बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बुधवार को बुलंदशहर दौरा कर उपचुनाव का बिगुल बजा गए। सबसे पहले उन्होंने दिवंगत सदर विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कचहरी से चांदपुर रोड का नाम दिवंगत विधायक के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मुद्दों को दरकिनार करते हुए चुनावी बिगुल बजाया। सीधे तौर पर उन्होंने उपचुनाव को आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में अभी प्रत्याशी को न देखे। इस समय आपका वोट सिर्फ मोदी और कमल के फूल को सशक्त करेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। क्योंकि, देश और प्रदेश के लोग गुंडागर्दी से त्रस्त थे। गुंडागर्दी का अंत करने के लिए ही कमल का फूल खिला है। लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना पाले हुए थे। लेकिन, देश की जनता ने दिखाया कि वह प्रधानमंत्री के साथ है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान समेत जो भी वादे किए गए थे। सरकार आने के बाद एक-एक कर पूरा किया है। बीते दिनों विपक्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहा था। जबकि, जो कार्य 60 वर्षों में अन्य सरकार नहीं कर सकीं, वही कार्य प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने छह साल के कार्यकाल में कर दिखाया।
विज्ञापन