{"_id":"5f6b82aa8ebc3ede2d18894c","slug":"ghaziabad1600881322","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 50 डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
30 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 50 डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 50 लोग कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए। जिले में अब कुल संक्रमण के 3434 केस हो गए हैं। जिसमें 2825 अब तक ठीक हो चुके है और 58 लागों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 551 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के यमुनापुरम कालोनी, कैलाशपुरी, देवीपुरा प्रथम, डीएम कालोनी और शांति निकेतन में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, इसके अलावा दो अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, स्याना क्षेत्र में पांच, पहासू क्षेत्र में चार, अनूपशहर क्षेत्र में तीन ओर जहांगीराबाद क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आये। इसके अलावा लखावटी क्षेत्र में एक, अगौता क्षेत्र में एक, शिकारपुर क्षेत्र में एक, गुलावठी क्षेत्र में एक, सिकंदराबाद क्षेत्र में एक, खुर्जा क्षेत्र में एक, नरौरा क्षेत्र में एक ओर मुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं और कोविड अस्पताल से 50 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन