फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिना पीपीई किट पहने मरीजों को ला रहे एबुलेंस चालक

बिना पीपीई किट पहने मरीजों को ला रहे एबुलेंस चालक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया अस्पताल में बने कोविड-19 एल-2 वार्ड में कोरोना मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस के चालक और हेल्पर पीपीई किट नहीं पहन रहे हैं।  मंगलवार शाम को फिर से संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस का चालक बिना पीपीई किट पहने दिखाई दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालक ने बताया कि गर्मी की वजह से पीपीई किट नहीं पहन रखी है और गाड़ी में लगा एयरकंडीशनर काफी समय से खराब पड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे से जुड़े कर्मी ही लापरवाही बरतते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिनों महिला अस्पताल में बिना पीपीई किट के कोरोना की जांच करते अस्पताल कर्मी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद बीते शनिवार को अस्पताल में संक्रमित मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस के चालक और परिचालक बिना किट पहने दिखाई दिए थे और वीडियो के वायरल होने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच कराने की बात कहीं गई थी। अभी पांच दिन का समय बीता नहीं और फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल लाने वाली  एंबुलेंस का चालक बिना पीपीई किट के नजर आया। किट नहीं पहनने के संबंध में पूछने पर चालक ने बताया कि उन्हें किट में गर्मी लगती हैं और एंबुलेंस का एयर कंडीशनर काफी समय से खराब है। जिस कारण वह किट नहीं पहन रहा है। लगातार बरती जा रही यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को फैलने का न्यौता देती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
कोट इस प्रकार को कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी किसी को नहीं करने दी जाएगी। - आरसी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जटिया अस्पताल खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed