फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीड़ी पीने के विरोध पर शराबी ने दारोगा से की हाथापाई

बीड़ी पीने के विरोध पर शराबी ने दारोगा से की हाथापाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। रोडवेज बस में शराबी युवक द्वारा बीड़ी पीने के मामले को लेकर दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की गई। मामला अहमदगढ़ थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर रफा दफा कर दिया। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी दारोगा जनपद बदायूं के किसी थाने में तैनात है। मंगलवार दोपहर को वह बदायूं जाने के लिए बुलंदशहर से रोडवेज बस में सवार हुए थे। उस दौरान वहीं से एक शराबी युवक भी बस में चढ़ा था। दारोगा शराबी युवक के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। शराबी युवक इस दौरान बीड़ी पीने लगा। जिसका दारोगा ने विरोध किया। लेकिन, शराबी ने दारोगा से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। दारोगा ने अहमदगढ़ थाने पर रोडवेज को रूकवा कर उसकी शिकायत की। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि शराबी युवक द्वारा माफी मांगे जाने और भविष्य में ऐसा न करने पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed